News

शिलाई में जनसभा करने पहुंची महासचिव प्रियंका गांधी….

स्व वीरभद्र सिंह विकास के मार्ग पर हिमाचल को दूर तक लेकर गए…अब आपकी बारी

animal image

Ashoka time’s…10 November

हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार का गुरुवार के आखिरी दिन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सिरमौर के शिलाई में जनसभा करने पहुंची। इस दौरान रैली स्थल पर खूब भीड़ उमड़ी।

वही जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों से अपने वोट को सोच समझकर डालने की अपील की। प्रियंका गांधी ने इस दौरान अपनी दादी स्व इंदिरा गांधी को भी याद किया।

animal image

उन्होंने कहा कि मेरी दादी ने आपसे रिश्ता जोड़ाए इसीलिए आप मुझसे प्रेम करते हैं। अब आपकी जिम्मेदारी बनती है कि कांग्रेस को वोट दें अपनी जिम्मेदारी निभाएं और इंदिरा गांधी के सपनों को साकार करने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूर्व सीएम यशवंत सिंह परमार के कहने पर हिमाचल बनाया। जबकि पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह विकास के मार्ग पर हिमाचल को दूर तक लेकर गए। अब आपकी बारी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मेरे परिवार ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी। इसी तरह से आपके बच्चों ने भी सरहदों पर देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए मैं आपका दर्द समझती हूं। लेकिन बीजेपी को इससे कोई लेना देना नहीं है। वहीं उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की एक फौज खड़ी हो गई है। इसका श्रेय बीजेपी को जाता है। जहां पर रोजगार मिलता था। वह उद्योग केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों को बेच दिए। अब यह उद्योगपति युवाओं का शोषण कर रहे हैं। वहीं उन्होंने ओपीएस (OPS) पर कहा कि यह कर्मचारियों का हक है, इसे कांग्रेस सत्ता में आते ही लागू करके रहेगी।

वहीं कांग्रस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने लोगों से अपने वोट का सही इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं कर्मचारी से लेकर महिलाओं तक से किए वादे सरकार बनते ही पूरे किए जाएंगे। इसलिए लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए वोट दें। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी एक सरकारी स्कूल में पहुंच गई। वहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। वहीं जनसभा के बाद प्रियंका गांधी राजधानी शिमला में एक रोड शो भी करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *