26.8 C
New York
Tuesday, August 5, 2025

Buy now

शिमला में कांग्रेस की बड़ी जीत…हार के बाद राजीव बिंदल बोले जनमत का करते हैं सम्मान…

Ashoka Times…4 May 23 

24 वार्डों में जीत के साथ शिमला नगर निगम पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा इन चुनाव में भाजपा को हार का मुँह देखना पड़ा। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक वार्ड से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी फिर खाता नहीं खोल पाई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के लोगों का धन्यवाद बतते हुए कहा कि एक बार फिर लोगों ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है और वह जल्द ही शिमला की समस्याओं को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन करेंगे।

वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि वह जनता के जनमत का सम्मान करते हैं। भाजपा का मानना है कि नई बनी हुई प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रभाव नगर निगम चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

डॉ बिन्दल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में कार्यकर्ताओं ने हर प्रकार के दबाव के बावजूद भारी मेहनत से चुनावो में पार्टी का काम किया। उन्होंने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया जिन्होनें भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया।

बता दें कि वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने चुनाव जीता है।वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा चुनाव जीत गए हैं।वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा चुनाव जीत गई हैं। वार्ड नंबर 12 फागली से भाजपा के कल्याण चंद धीमान चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार चुनाव जीत गए हैं। इस तरह से शिमला के 34 वार्डों में 24 में कांग्रेस पार्टी 9 में भाजपा और एक बार मा का पा अपनी जीत दर्ज की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles