शिमला नगर निगम चुनावों में कॉन्ग्रेस बढ़ रही बहुमत की ओर…
Ashoka Times…4 May 23

शिमला चुनावों में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है 34 वार्डों में अब तक 15 पर कांग्रेस और 5 पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है।
शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को हुए मतदान के बाद आज सुबह से ही मतगणना जारी है। कांग्रेस 15 और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। मतगणना जारी है।
वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर की बात करे तो यहां से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा, वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव जीत गई हैं।

इसी के साथ कांग्रेस 15 वार्डों में और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर सत्या कौंडल चुनाव हार गई हैं।
वहीं कांग्रेस से बागी होकर कृष्णानगर वार्ड से निर्दलीय लड़े पूर्व मेयर सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं। वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी जीत गईं हैं। वार्ड नंबर 20 अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता चुनाव जीत गईं हैं।
इसी के साथ कांग्रेस 11 वार्डों में और भाजपा 5 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम चुनाव जीत गए है।हालांकि अभी चुनाव कोई अंतिम परिणाम आने बाकी है।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम…
स्कूल में नहीं है एक भी अध्यापक.. बच्चों के भविष्य पर अभिभावक चिंतित…दी चेतावनी
हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला 22 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाएंगे उपभोक्ता…
डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत…
वन विभाग को मिली बड़ी सफलता…फर्न से लदे पिकअप से वसूला 92 हजार का जुर्माना…
दहशत में जी रहे ग्रामीण…रात भर चिंघाड़ता रहा हाथी…
सुनहरा मौका…इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रवेश आरंभ…