31.7 C
New York
Sunday, August 10, 2025

Buy now

विनय कुमार ने हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक शाखा का किया उद्घाटन…

हरिपुरधार व संगड़ाह में सुनी जनसमस्याएं…

Ashoka time’s…6 March 24 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुये कहा कि इस शाखा के खुलने से क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखा के खुलने से क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण लोगों को विभिन्न प्रकार की ऋण व अन्य योजनाआंे की जानकारी हासिल होगी। 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शिमला से हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक की शाखा के ऑनलाईन उदघाटन अवसर पर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार स्थित हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक शाखा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों से आज प्रदेश में हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक की 22 शखाओं का शुभारंभ हुआ है जिसमें हरिपुरधार की शाखा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि हरिपुरधार क्षेत्र में कृषि, बागवानी और पशुपालन गतिविधियां क्षेत्र के लोगों के जीवन यापन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की इस शाखा का लाभ उठाने से क्षेत्र के लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।

सहकारी बैंक प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर विनय कुमार को शॉल और टोपी भंेट कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व हरिपुरधार पहुंचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष का पारम्परिक वाद्य यंत्रों तथा फूल मालाओं से क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया गया।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने प्रवास के दौरान हरिपुधार और संगडाह में जन समस्यायें भी सुनी।

डीएम सहकारी बैंक प्रिय दर्शन पांडे ने इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने हरिपुरधार में बैंक की शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के अथक प्रयासों से यह शाखा खुली है जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

निदेशक सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बैंक शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष से आने वाले समय में भुवाई, कोरग तथा बिरला में राज्य सहकारी बैंक की विस्तार शाखा खोलने का आग्रह भी किया।

रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सुक्खू का हरिपुरधार में शाखा खेलने के आभार करते हुए क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैंक में खाते खोलने की अपील की।

जिला उपाध्यक्ष दलीप चौहान, कांग्रेस महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान, हरिपुरधार जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा सचिव ओपी ठाकुर, नौहराधार जोन अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, ओबीसी अध्यक्ष जगत भारद्वाज, एसडीएम सुनील कुमार, कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर लाजेन्द्र और सुनील भारद्वात व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सुमित खिमटा ने डिग्री कॉलेज नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

8 मार्च 2024 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम…

आर.टी.आई पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन….

घर में की अफीम की अवैध खेती… व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 

घर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी कर चोर फरार… पुलिस द्वारा छानबीन शुरू 

आवश्यक मुरम्मत के दृष्टिगत गोविंदगढ़ मोहल्ला सड़क रूट 10 मार्च 2024 तक डाईवर्ट

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles