BusinessNews

विधायक सुखराम चौधरी के जन्म दिवस पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान…

 

Ashoka Times….15 APRIL 2025

हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक चौधरी सुखराम के जन्म दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।

इसमौके पर सुखराम चौधरी ने सबसे पहले हिमाचल दिवस की प्रदेश की जनता को बहुत बहुत बधाई दी। भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व विधायक सुखराम चौधरी के जन्म दिवस पर पांवटा साहिब के चुंगी नंबर 6 में स्थित होटल रॉक स्टार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रक्तदान शिविर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब और मान्य चैरिटेबल संस्थान देहरादून के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित हुआ। शिविर में 62 यूनिट रक्त दान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व विधायक सुखराम चौधरी का जन्मदिन भी मनाया।

शिविर में विधायक सुखराम चौधरी, उनकी पत्नी शशि बाला, पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, मंडल महा मंत्री पवन चौधरी, रोहित चौधरी, राहुल चौधरी,अनिल सैनी, नवीन शर्मा, शिवानी वर्मा, सुलेखा चौधरी, चरणजीत चौधरी, अविनाश सैनी,तरनजीत सिंह गील, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, गुरमिंदर सिंह गेरी, पुष्वेंदर पाहवा,भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और चैरिटेबल संस्थान की ओर से डॉ पीयूष गोयल, कमल साहू, संतोष रावत, अंजली राणा मयंक पाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *