विधायक विनय कुमार ने महिलाओं को भेजा अयोध्या भ्रमण के लिए…. पढ़िए क्या बोले
Ashoka Times….2 , January 2025
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी में महिला कांग्रेस दल को अपने खर्चे पर अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनका यह एक कदम है। उन्होंने बताया कि इस दल में रेणुका विधानसभा की 62 पंचायतों के 7 जोन की 61 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय यह यात्रा रेणुका जी से आरंभ होगी और अयोध्या, वृंदावन, मथुरा,काशी, नेम शरण बरसाना कुरुक्षेत्र का भ्रमण करने के उपरांत वापस यहीं पर आकर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस दल के रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्था पहले ही कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक की को सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं को समय सहायता समूह से जुड़ गया है। ताकि इन महिलाएं द्वारा स्वयं तैयार किए गए अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों में उचित दमों पर बेच सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान कर रही है ताकि वे अपने जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और महिला सशक्तिकरण की ताकत को पहचान कर आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव संख्या,मित्र सिंह तोमर, ओम प्रकाश ठाकुर , तहसीलदार, आर ओ वाइल्ड लाइफ, एसडीओ विद्युत तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे