23.4 C
New York
Wednesday, August 6, 2025

Buy now

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पकड़े गए शिकारी…

Ashoka Times…11 may 23 

हिमाचल – हरियाणा के साथ लगते वाइल्ड लाइफ के जंगल में वन्य जीव अभ्यारण की टीम ने देर रात को दो लोगों को शिकार करते हुए बंदूक के साथ हिरासत में लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बहराल में वाइल्ड लाइफ के जंगल में वन्य जीव अभ्यारण की संबंधित बीट गार्ड शालू शर्मा अपने साथियों के साथ देर रात को जंगल में गश्त के लिए निकले थे। टीम को जंगल में अंधेरे में लाइट की रोशनी नजर आई। जिसके बाद वह नजदीक गये तो देखा की दो लोग बंदूक के साथ जंगली जानवर का शिकार करने बैठे हुए थे। वन्य जीव अभ्यारण की टीम को देखकर शिकारी भागने लग गये। जिसके बाद वन रक्षक वह अन्य कर्मचारियों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों लोगों को पकड़ लिया गया। वन रक्षक शालू शर्मा ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा को दी। जिसके बाद देर रात को ही रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा व बीओ राकेश मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिकार करने वाले बहराल के निवासी है जिनकी पहचान काकू राम व राजू के रूप में हुई है तथा दोनों लोग से एक बारूद से भरी बंदूक भी बरामद हुई है। वन्य जीव अभ्यारण ने इसकी शिकायत पांवटा साहिब पुलिस थाने में दर्ज की है।

उधर वन्य जीव अभ्यारण के रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया की दो लोगों को जंगल में शिकार करते हुए हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत देकर जांच शुरू कर दी है।

झूला झूलते व्यक्त हुई 13 वर्षीय बच्ची की मौत… जांच में जुटी पुलिस 

क्या सचमुच नींबू मिर्च डालने से कुछ होता है जानिए कितनी है सच्चाई…

आदर्श कन्या विद्यालय पांवटा… यौन शोषण कमेटी हो भंग…की जाए टीचर्स की भी जांच

हिमाचल में 18 लाख कार्ड धारकों को दालों का इंतजार… सचिवालय से नहीं मिली मंजूरी

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम… दो दिन का येलो अलर्ट हुआ जारी…

जून माह से मिलेंगे 2.31 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये… अधिसूचना जारी 

केंद्र से आया ₹50 करोड़ बजट हुआ लैप्स… भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई गंभीरता से काम…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles