वन विभाग के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से राज्य पाल ने संवाद किया
गौ शाला और सुकेती जीवाश्म संग्राहलय भी गए

Ashoka time’s…3 may 23
राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को और उगा सकें वहीं इन उत्पादों को और विस्तार दे सकते हैं।

उन्होंने समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वन संरक्षण की दिशा मेें अच्छा काम कर रही हैं और विशेषकर औषधीय पौधों को उगाकर वे जागरूकता का काम भी कर रही हैं।
इस अवसर पर, वन मण्डलाधिकारी सौरभ ने राज्यपाल का स्वागत किया।विधायक अजय सोलंकी उपायुक्त सुमित खिमटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पूर्व, राज्यपाल ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा संचालित गौशाला का भ्रमण भी किया।बाद में, वह सुकेती फॉसिल पार्क व संग्राहलय भी गए। उन्होंने इस संग्राहलय में संरक्षित रखे गए जीवाश्म के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।
ओल्ड पेंशन पर उलझी सरकार 10 साल से कम काम कर रहे कर्मचारी पर कैसे…
स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने किया 453 मरीजों को चेक… जुनेजा अस्पताल में कैंप का आयोजन…
कांग्रेस सरकार की महिलाओं को 15 सो रुपए देने वाली योजना खटाई में…*
टूरिस्टबस-कार की जोरदार टक्कर…21 वर्षीय युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को और समर्पण से करें लागूः शुक्ल
मई महीने में उपभोक्ताओं को मिलेगा 11 किलो आटा 5 किलो चावल…
पढ़िए रुद्राक्ष में क्या वाकई होती हैं अद्भुत वैज्ञानिक शक्तियां….