30.8 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

लिवर डैमेज के हैं यह संकेत…सेहत से ना करें खिलवाड़ पढ़ें और समझे…

Ashoka Times…7 अप्रैल 2024

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस और गंदगी को यह organ अपनी पूरी क्षमता लगाकर बाहर निकलने का काम करता है।

यह भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने के लिए भी लिवर जिम्मेदार होता है। ऐसे में, लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो लिवर डैमेज भी हो सकता है। लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर लोग साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे अगर लिवर डैमेज हो रहा है तो आपको क्या संकेत मिलते हैं आपका शरीर आपको क्या संकेत भेज कर चेतावनी देता है अगर आप इस चेतावनी को नजर अंदाज करते हैं तो यह चेतावनी आने वाले समय में आपको बेहद बीमार कर सकती है।

Liver Damage symptoms….

जी मिचलाना और उल्टी…

अगर आपको बार-बार उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे गैस की परेशानी समझ कर इग्नोर करने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

अत्यधिक थकान…

अत्यधिक थकान या एनर्जी की कमी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। यह लिवर डैमेज का सबसे गंभीर संकेत हो सकता है।

पेट का आकार बढ़ना….

क्रॉनिक लिवर डिजीज की वजह से पेट के आकार में बदलाव दिखाई दे सकता है। ऐसा पेट में तरल पदार्थ जमा होने की वजह से होता है। अगर बिना वजह आपके पेट का आकार बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसा इसलिए होता है कि आपका लिवर काम नहीं कर रहा है और तरल पदार्थ सीधे ही पेट में इकट्ठा हो रहा है।

त्वचा में खुजली…

त्वचा में खुजली होना भी लिवर डैमेज का एक लक्षण हो सकता है। लिवर में पित्त का स्तर बढ़ने के कारण स्किन में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में सूजन…

लिवर डैमेज होने का एक लक्षण पैरों में सूजन भी हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने पर पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे पैरों व टखनों में सूजन आ जाती है। अगर आपको अपने पैर बिना वजह सूजे हुए नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बेहद जरूरी बात…

अगर आप अल्कोहलिक हैं तो आपके लिए और गंभीर स्थितियें पैदा हो सकती हैं क्योंकि लिवर अल्कोहल को कंज्यूम करने में काफी मेहनत करता है अगर आप अल्कोहल पीते हैं तो 8:00 बजे से पहले पहले आप कम से कम अल्कोहल का इस्तेमाल करें और उसके बाद कुछ ना खाएं ताकि रात के समय लीवर पर अधिक दबाव न पड़े और वह 6 घंटे के बाद रेस्ट करने की स्थिति में आ पाए।

मेले में दोगुना किए झूलों के रेट…पर्ची मांगने पर परिजनों और बच्चों से की जा रही बदसलूकी…

यमुना पाथवे की स्थिति खराब…रिपेयर की तुरंत आवश्यकता…SDM ने दिया आश्वासन..

राज्य सरकार ने किया IAS अधिकारी को सस्पेंड…पढ़ें क्या है यह पूरा मामला

पांवटा साहिब में वैक्सीनेशन शुरू…बुजुर्गों के लिए ये वैक्सीन बेहद जरूरी…पढ़िए क्यों…

नाहन और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles