29.1 C
New York
Monday, August 4, 2025

Buy now

लहसुन की बम्पर फ़सल से किसानों के खिले चेहरे…

Ashoka time’s…18 May 23 

सिरमौर श्री रेणुकाजी और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक लहसुन की पैदावार होती है। इस बार लहसुन की अच्छी पैदावार होने की संभावना है।

सिरमौर में किसानों द्वारा करीब 3800 हेक्टेयर जमीन पर लहसुन की फसल लगाई गई हैं।पिछले साल किसानों ने 4 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर लहसुन की फसल उगाई थी।

 

जिला सिरमौर का लहसुन, सिरमौर, सोलन, चंडीगढ़, दिल्ली और दक्षिण भारत की सभी बड़ी मंडियों में उपलब्ध होना शुरू हो गया है। इन दिनों जिला सिरमौर के किसान लहसुन की खुदाई कर रहे हैं। खुदाई शुरू होते ही लहसुन के दाम 100 से 150 रूपए तक प्रति किलो पहुंच गया हैं।

उसके बाद 1 सप्ताह तक लहसुन को सुखाने के बाद जून माह के प्रथम सप्ताह में लहसुन की ग्रेडिंग कर उसकी पैकिंग और बिक्री शुरू होगी। इस साल जनवरी-फरवरी ओर मार्च माह में बारिश ना होने के चलते लहसुन का साइज थोड़ा छोटा है। मगर जिला सिरमौर के लहसुन में दूसरे राज्यों और विदेशी लहसुन की अपेक्षा अधिक विटामिन पाया जाता है। जिसके चलते जिला सिरमौर के लहसुन की मांग तमिलनाडु, कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों तथा विदेशों में रहती है।

पिछले साल जिला सिरमौर में लहसुन का मूल्य 50 रूपए से लेकर 90 प्रति किलो तक रहा जबकि 2021 में लहसुन का मूल्य 100 से लेकर 190 तक रहा। अभी लहसुन का मूल्य 100 से150 रूपए प्रति किलो तक चल रहा है, जिसके और बढ़ने के आसार हैं।

उधर जिला सिरमौर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष जिला सिरमौर में लहसुन की फसल अच्छी है। जिला में 3800 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने लहसुन की फसल उगाई हुई है। जिला में इस बार 60 हजार मिट्रिक टन से अधिक लहसुन की पैदावार होने की उम्मीद है। इस साल किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिलने की संभावना है।

जी लैबोरेट्री में बनी बच्चों के बुखार की दवा के सैम्पल फेल…

235 ग्राम चरस के साथ 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

द स्कॉलर्स होम स्टूडेंट बॉडी काउंसिल (SBC) का शपथ ग्रहण…

एक साथ उठी मां बेटी पिता की अर्थी… सड़क हादसे में गई थी जान…

पड़ोसन ने पकड़ावाया चोरी का आरोपी…Police ने किया गिरफतार… पढ़िए कैसे आया गिरफ्त में

A.K.M School Dadahu मे खेल प्रतियोगिता ….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles