26.1 C
New York
Thursday, August 7, 2025

Buy now

राशन डिपो में सर्वर खराबी के चलते कईं दिनों से नहीं मिल रहा राशन, लोग परेशान…

Ashoka Times…19 March 2024/सिरमौर 

पांवटा साहिब सहित पहाड़ी क्षेत्रों में भी कई दिनों से सरकारी राशन डिपो में सर्वर खराबी के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है लोग दूरदराज से किराया खर्च कर राशन डिपो पर पहुंच रहे हैं और खाली हाथ लौट रहे हैं।

इस बारे में जानकारी देते हैं प्रदीप चौधरी, सेवा सिंह, हेमंत राज, कुंदन लाल, प्रवीण शर्मा, सुखपाल, किशोरी लाल आदि दर्जनों लोगों ने अपनी समस्या सरकार तक पहुंचाने के लिए आवाज उठाई है बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनो से सर्वर की खराबी के चलते सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हर महीने मशीन कईं-कईं दिनों तक खराब रहती है जिसके कारण लोगों को राशन नहीं मिल पाता।

बता दें कि सर्वर की खराबी के चलते लोगों की हाथों के फिंगरप्रिंट मशीन पर अटैच नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते लोगों को राशन भी नहीं दिया जा रहा है उधर सरकारी अधिकारियों ने कहा कि सर्वर खराबी के कारण यह समस्या सामने आ रही है।

बता दे की बाहरी राज्यों के लोग भी हिमाचल प्रदेश के डिपो से राशन लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े रहते हैं लेकिन उन्हें भी सर्वर खराबी के चलते राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ऐसे में राशन डिपो संगठन भी खासा परेशान है।

उधर जब इस बारे में डीएफएससी अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सर्वर की खराबी के कारण कई बार मशीन काम नहीं कर पाती फिर भी उच्च अधिकारियों को लिखा गया है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

सर्वर की प्रॉब्लम है, कभी चलती है, कभी रुक जाती है, आधार से लिंक है इनकी साइट,,इस लिए

*पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश में बागी विधायक न रहे घर के न रहे घाट के…!..कांग्रेस से खोया विश्वास, Bjp से……

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया गलत काम…पुलिस ने किया यूवक गिरफ्तार…

सभी नोडल अधिकारी अपना कार्य जिम्मेवारीपूर्ण करें -सुमित खिमटा*

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles