29 C
New York
Friday, June 20, 2025

Buy now

राम नगरी फैजाबाद यानी अयोध्या में भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण रहा ये…

Ashoka Times….4 June 2024

उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिसे अब अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है पूरे देश में राजनीति का केंद्र बना दिया गया था लेकिन यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। 

पूरे देश में राम मंदिर आस्था के साथ राजनीति का भी केंद्र बन गया था ऐसे में यहां पर भारतीय जनता पार्टी की हार चिंतन का विषय है दरअसल यहां पर पांच मई को भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अंहकार शिखर पर था, जब भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला का दर्शन कर मंदिर के सामने से ही रामनगरी में रोड शो आरंभ किया। परिणाम आने तक ऐसे आरोह की कलई खुल गई और याद आने लगा कि अयोध्या के कायाकल्प के नाम पर किस तरह से स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों का दमन किया गया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुकाबले नागरिक अधिकारों की आवाज निर्णायक होकर उभरी।

यही सबसे बड़ा कारण है कि जिस तरह से वहां पर स्थानीय लोगों की दुकान उनके मकान उनके आशियाने हमेशा हमेशा के लिए गिरा दिए गए ऐसे में भाजपा को यहां से हार का मुंह देखना पड़ा है कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी का कहना है कि दरअसल फैजाबाद यानी अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी की हार यह सुनिश्चित करती है कि श्री राम केवल भाजपा के ही नहीं हैं वह सब के हैं यहां भाजपा की हार उनके अहंकार की हार मानी जा सकती है।

अपने कुर्सी बचा गए CM. सुखविंदर सिंह सुक्खू…. लोकसभा की चारों सीटें गंवाई….

चारों Seat पर जीत से उत्साहित हरिपुरधार के BJP कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल…

सिरमौर में मिली सुरेश कुमार कश्यप को बम्पर लीड…

चारों Seat पर जीत से उत्साहित हरिपुरधार के BJP कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल…

संगड़ाह की दुर्गा Limestone Mine के समीप खाई मे जा गिरी Pick-up 

हिमाचल लोकसभा चुनाव अपडेट….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles