27.2 C
New York
Sunday, August 3, 2025

Buy now

ये है पूजन का सही समय और मनाने का सही तरीका…जानिए दीपावली पर विशेष

क्यों नहीं करनी चाहिए लक्ष्मी आरती…

Ashoka Times…12 November 23

ऐसा कहा जाता है कि श्री राम द्वारा रावण को मुक्ति देने के बाद जब वापस अयोध्या लौटे तो उनके आने की खुशी में चारों ओर दीपक जलाकर उनका स्वागत किया गया हालांकि अब दीपक कम जलाए जाते हैं और पटाखे ज्यादा चलाए जाते हैं ।

ऐसी मान्यता है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी की आरती नहीं गाई जानी चाहिए क्योंकि आरती के बाद सभी खड़े हो जाते हैं और खड़े होकर आरती कर पूजा समाप्त कर दी जाती है ऐसा कहा जाता है कि अगर आप लक्ष्मी की आरती करते हैं तो लक्ष्मी भी खड़ी हो जाती हैं और पूजा समाप्ति के बाद वह भी अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर जाती है इसलिए कहा जाता है कि दीपावली के दिन श्री गणेश की आरती से शुरुआत करनी चाहिए और लक्ष्मी की आरती इस रोज नहीं गाई जानी चाहिए। हालांकि इस तरह की कहानी भ्रांतिया हैं आप अपने विवेक का इस्तेमाल करें।

पांवटा साहिब में सिरमौर ज्वैलर्स अपनी उत्कृष्ट डिजाइन और शुद्धता के लिए जाने जाते हैं वर्षों का यह विश्वास आज भी कायम है और आगे भी कायम रखा जाएगा।

दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं… Sumesh Verma…

निर्मल स्वीट शॉप पांवटा साहिब में पिछले कई वर्षों से लोगों के घरों में मिठाई के तौर पर खुशियां बांट रही है स्वच्छता और शुद्धता के कारण हमारी एक अलग पहचान बनी है।

आप सभी दीपावली के अवसर पर स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें ऐसी हम ईश्वर से कामना करते हैं दीपावली के अवसर पर ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें ताकि कम से कम प्रदूषण हो आप स्वस्थ रहें। Dr. Arun Thakur 

आइए आज हम आपको बताएंगे कि दीपावली पूजन का सही समय क्या है। आज दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के लिए 6 मुहूर्त हैं, जो दोपहर 1.15 से रात 2.32 तक रहेंगे। इनमें हर वर्ग के लोग (घर, दुकान, ऑफिस और कारखाने में) अपने हिसाब से खास मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।

इस बार ऐसे शुभ योग भी बन रहे हैं, जो लक्ष्मी पूजन से लेकर नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ रहेंगे। दीपावली पर आठ शुभ योग बन रहे हैं। इनमें पांच राजयोग और अन्य 3 शुभ योग रहेंगे। ऐसा संयोग पिछले 700 साल में नहीं बना।

समृद्धिदायक अष्टमहायोग में लक्ष्मी पूजन…. दीपावली पर गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के पांच राजयोग बन रहे हैं। जो शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से बनेंगे। इनके अलावा महालक्ष्मी, आयुष्मान और सौभाग्य भी बन रहे हैं। लक्ष्मी पूजा के वक्त ऐसा संयोग सदियों में बना है।

दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं उजालों के इस त्यौहार पर आप अपने परिवार के साथ सुरक्षित और स्वस्थ रहें…VALLEY IRON…

पांवटा साहिब में शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयों के लिए बीकानेर मिष्ठान भंडार एक अलग पहचान बन चुका है, राजस्थान से शुद्ध और बेहतरीन मिठाइयों के लिए हमारे यहां पधारे…शुभ दीपावली

उद्योगपति व्यापारियों के लिए शुभ… दीपावली पर बन रहे शुभ योग उद्योगपति और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं। आज बन रही ग्रह स्थिति समृद्धि देने वाली होगी। जिससे दूरसंचार, शेयर मार्केट, सर्राफा, कपड़ा, तेल और लोहे से जुड़े मशीनरी काम करने वालों को फायदा होगा। चंद्रमा और बुध राहु-शनि के नक्षत्र में रहेंगे। जिससे उद्योग और टेलीकम्युनिकेशन फील्ड वालों के लिए बड़े बदलाव वाला समय रहेगा और उम्मीद से ज्यादा मिलने के भी योग बनेंगे।

पुराणों में दीपावली का जिक्र…

स्कंद और पद्म पुराण के मुताबिक इस दिन दीपदान करना चाहिए। ब्रह्म पुराण कहता है कि कार्तिक अमावस्या की आधी रात में लक्ष्मी अच्छे लोगों के घर आती हैं इसलिए घर की सफाई और सजावट के बाद दीपावली मनाने की परंपरा है।

सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें ऐसी हम कामना करते हैं।

श्रीमद्भागवत और विष्णुधर्मोत्तर पुराण के मुताबिक समुद्र मंथन से कार्तिक महीने की अमावस्या पर लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसके बाद लक्ष्मी पूजन की परंपरा शुरू ब्ह्ममन पुराण की कथा के मुताबिक महाराज पृथु ने पृथ्वी दोहन कर इसे धन-धान्य से समृद्ध बनाया, इसलिए दीपावली मनाते हैं।

मार्कंडेय पुराण कहता है, जब धरती पर सिर्फ अंधेरा था तब एक तेज प्रकाश के साथ कमल पर बैठी देवी प्रकट हुईं। वो लक्ष्मी थीं। उनके प्रकाश से ही संसार बना इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा की परंपरा हैं। वहीं, श्रीराम के अयोध्या लौटने के स्वागत में दीपावली मनाने की परंपरा है।

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी हमेशा स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें ऐसी हम श्री राम से कामना करते हैं।

डिंपू एसोसिएशन की ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles