News

यमुना शरद महोत्सव पर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन…इस तारीख तक करवाएं रजिस्ट्रेशन….

Ashoka Times….8 October 2024

यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर पांवटा साहिब साहिब खेलकूद प्रांगण बद्रीपुर में बैडमिंटन सिंगल और डबल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन में खेलने का शौक रखने वाले किसी भी उम्र के लोग इस प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को आप अपने पंजीकरण सिंगल या डबल प्रतिस्पर्धा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 13 और 14 तारीख को बद्रीपुर खेलकूद प्रतियोगिता खेली जाएगीं । वहीं जीतने वाली टीमों को यमुना शरद महोत्सव उत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम एवं यमुना शरद महोत्सव अध्यक्ष गुंजित चीमा ने बताया कि हर वर्ष की तरह यमुना शरद महोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता भी रखी गई है। बता दे कि पिछले वर्ष भी बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए बद्रीपुर खेल कूद परिसर के फाउंडर मेंबर संजय कौशल ने बताया कि खेलकूद जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण भाग है। दिनचर्या में सुबह या शाम खेल आपको स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं ऐसे में स्थानीय प्रशासन द्वारा यमुना शरद महोत्सव पर खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे प्रयास सराहनीय अधिक से अधिक लोग बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले और स्वास्थ्य के साथ सम्मान भी जीतें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *