28.5 C
New York
Sunday, August 3, 2025

Buy now

मानसून शुरुआत से हिमाचल में जगह-जगह तबाही शुरू….

भूस्खलन की चपेट में करीब आठ गाड़ियों को नुकसान…

Ashoka time’s…28 june 24 

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है। 

शहर के मल्याणा, चमियाना, भट्ठाकुफर , मिनी कुफ्टाधार सहित अन्य स्थानों पर नुकसान हुआ है। चमियाना में सड़क किनारे पार्क कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। कई जगह भूस्खलन से नुकसान होने से करीब आठ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

भट्टाकुफर में पहाड़ी से गाड़ियों पर पत्थर गिर गए हैं। इससे सड़क किनारे पार्क एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिनी कुफ्ताधार का रास्ता मलबा आने से नाले में तब्दील हो गया। शहर की ईदगाह कॉलोनी में भी नुकसान हुआ है। डंगा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। पगोग सड़क पर आए पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, जुन्गा रोड पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है।

बीती रात को झमाझम बरसे बादल

गुरुवार रात को जुब्बड़हट्टी में 136.0, शिमला 84.0, गोहर 42.0, मशोबरा 38.0, सलापड़ 34.6, कुफरी 24.2, बिलासपुर 22.0, घागस 18.8, करसोग 18.2, काहू 16.0 और Pandoh में 12.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देर रात हुई बारिश से गिरि में भी गाद आने से आपूर्ति घटी है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में सूखे से बंद पड़ी पेयजल योजनाओं में फिर आपूर्ति शुरू होने से राहत मिली है।

कुनिहार-नालागढ़ मार्ग गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश से बंद हो गया है। इसमें एक बार फिर से गंबर पुल के पास काफी मात्रा में मलबा आया है। वहीं पुल को भी खतरा हो गया है। तीन दिन पहले यहीं पर बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सड़क को खोलने का काम जारी है

सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से लगातार सात दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अंधड़ चलने का अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

4 जुलाई तक बारिश का सिलसिल लगातार जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस साल मानसून सामान्य रहने के आसार हैं। 29 और 30 जून को कुछ स्थानों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। जिला प्रशासन ने नदी-नालों के समीप न जाने की दी हिदायत जारी की है। एचआरटीसी चालकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

खड़ामुख होली मार्ग पर सुहागा नामक स्थान के समीप सुबह करीब सात बजे भूस्खलन हो गया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही थम गई। इस दौरान एक ट्रक गुजर रहा था। गनीमत यह रही कि ज्यादा मलबा ना गिरा अन्यथा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था। मामले की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही करीब तीन घंटो बार शुरू हुई।

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की अध्यक्ष…

हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी से जुड़े मामले की रिपोर्ट तलब… पढ़िए क्या है पूरा मामला

₹5 लाख और नौकरी देने के वादे पर चलाई न्यायालय के बाहर गोलियां…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles