25.9 C
New York
Monday, August 11, 2025

Buy now

भांग की खेती को लेकर सरकार कर रही विचार जल्द होगा बड़ा निर्णय…

Ashoka Times…21 September 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती पर कानूनी मान्यता देने को लेकर कांग्रेस सरकार विचार कर रही है इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो इस पर कम कर रही है।

इस संबंध में जानकारियां जुटाने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता वाली कमेटी चार देशों का दौरा करेगी। इन देशों में चिकित्सा उद्देश्य से भांग की खेती होती है। इस कमेटी के प्रदेश और अन्य राज्यों में किए गए दौरों को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट शुक्रवार को सदन में रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत भांग की खेती की जा रही है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भांग से दवाएं बन रही हैं। शिमला, चंबा, कांगड़ा और मंडी में अवैध तौर पर अभी भांग की खेती हो रही है।

गुरुवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने भांग की खेती से जुड़ा मामला उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भांग की खेती को कानूनी रूप देने के संबंध में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी उत्तराखंड राज्य के दौरे पर भी गई थी। उन्होंने कहा कि भांग की खेती उत्तराखंड में की जाती है। चंबा, कांगड़ा, ऊना, सोलन, कुल्लू सहित अन्य जिलों में पंचायती राज संस्थानों के साथ बैठकें की गई है। कमेटी ने मध्य प्रदेश का भी दौरा किया था। सरकार इसके सभी कानूनी पहलुओं पर जानकारी प्राप्त कर रही है। ग्वालियर में जहां भांग से दवाई बनाई जाती है वहां का दौरा भी किया गया है। श्रीनगर का दौरा भी किया गया। उन्होंने कहा कि इसराइल, नीदरलैंड, कनाडा भांग की खेती और इसके उत्पाद तैयार करने में बहुत आगे हैं। कमेटी इन देशों का दौरा करेगी।

चूरा पोस्त के साथ व्यक्ति गिरफतार… मामला दर्ज 

वामनद्वादशी मेला सरांहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों ने दिए आडिशन 

चिट्ठा बेचने के आरोपी ने किया पुलिस पर हमला…गंभीर घायल

बड़ी कामयाबी…पुलिस ने बुजुर्ग महिला के 60 हजार रुपये करवाएं रिफंड

शामलात भूमि छीने जाने पर दलित महिला ने शुरू की पैदल यात्रा….

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles