24.7 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

बिना अनुमति बना दिया यमुना नदी पर पाइप डालकर पुल…. अवैध खनन 

ग्रामीणों ने भेजी NGT को शिकायत…

Ashoka Times….24 February 24 

पांवटा साहिब के भाटावाली केदारपुर में बिना अनुमति के यमुना नदी के बीच एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया है जिसमें पाइप डालकर यहां पर यमुना के बहाव को प्रभावित किया गया है। हैरत की बात यह है की माइनिंग अधिकारियों की नाक के तले  ये सब किया जा रहा है।

अवैध खनन के लिए यमुना नदी के बहाव के साथ-साथ पर्यावरण के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है और यह सब अधिकारियों की नाक के तले किया जा रहा है इस पूरे मामले को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट को ग्रामीणों द्वारा एक शिकायत भी भेजी गई है ।

बता दें की भारत में यमुना नदी को बेहद पवित्र माना जाता है उसका सबसे बड़ा कारण है कि यह जीवन दायिनी सबको स्वच्छ जल और कृषि के लिए पानी मुहैया करवाती है। ऐसे में नदी के साथ अपने लालच के लिए छेड़छाड़ करना बेहद गंभीर परिणाम ला सकता है। किसी भी नदी का बहाव उसकी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है लेकिन पांवटा साहिब में यमुना नदी के बहाव को प्रभावित किया जा रहा है।

वहीं अगर माइनिंग विभाग की बात की जाए तो छोटे से लालच के लिए पर्यावरण के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है पावटा साहिब के भट्ट वाली केदारपुर में यमुना नदी पर बनाए गए इस पल पर से हर रोज सैंकड़ों ट्रैक्टर अवैध खनन के गुजर रहे हैं।

क्या होगा असर…

दरअसल नदियां अपने तेज बहाव के कारण अपने आप को साफ स्वच्छ और अपने भीतर जीव जंतुओं के लिए ऑक्सीजन बनाती हैं अगर नदी का बहाव प्रभावित कर दिया जाए तो इससे नदी में बनने वाली ऑक्सीजन और उसमें रहने वाले लाखों जीव जंतुओं पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है।

माइनिंग अधिकारी के ब्यान….

लीज से खनन सामग्री उठाने के लिए नदियों में इस तरह के अस्थाई पुल बनाए जा सकते हैं पहले भी बनाए गए हैं वैसे भी यह फॉरेस्ट लैंड है अगर फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी चाहे तो कार्रवाई कर सकते हैं।

वन विभाग एसीएफ ब्यान …..

दरअसल यह पूरी भूमि फॉरेस्ट विभाग की है और ऐसे में फॉरेस्ट विभाग का दायित्व बनता है कि उनकी जमीन पर इस तरह की अवैध एक्टिविटी ना हो। इस बारे में जब ACF. से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वन विभाग के लोगों को मौके पर भेजा जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वही प्रशासनिक अधिकारी SDM. गुंजित चीमा ने बताया कि यमुना नदी में पाइप लाइन डालकर पुल निर्माण की कोई परमीशन नहीं दी गई है। डीसी सिरमौर द्वारा इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।

टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत…

दर्दनाक सड़क हादसा…दो महिलाओं सहित अन्य घायल 

पुलिस ने 5 किलो चरस के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

भाजयुमो जिला सिरमौर इकाई ने संगड़ाह मे आयोजित की युवा चौपाल…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles