26.6 C
New York
Monday, June 23, 2025

Buy now

बाइक सवार ने मारी 60 वर्षीय महिला को टक्कर…, दर्दनाक मौत

Ashoka time’s….2 june 23 

प्रदेश अंब बाजार के मुबारिकपुर रोड पर बाइक सवार 60 वर्षीय महिला को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।हादसे में महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान कौशल्या देवी पत्नी खुशी राम अंब कस्बे की ही रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम सड़क किनारे जा रही कौशल्या देवी को अंब के मुबारिकपुर रोड़ पर बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने एक बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles