23.9 C
New York
Monday, August 4, 2025

Buy now

बदमाशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले फौजी ने ली अंतिम सांस… पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…23 may 23 

फौजी सिर्फ सीमा पर ही अपनी बहादुरी के जौहर नहीं दिखाते बल्कि जब भी उनकी जरूरत होती है वह आम इंसान के लिए अपनी जान तक निछावर कर देते हैं। हिमाचल प्रदेश के पच्छाद उपमंडल का 25 वर्षीय फौजी सचिन शर्मा पुत्र देव स्वरूप निवासी नावल ने बीती शाम युवा सैनिक ने आर्मी के चंडी मंदिर अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

20 मई तक सचिन बिलकुल ठीक बताया जा रहा था। तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। 21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया। 48 घंटे के भीतर ही सचिन ने संसार को त्याग दिया। सचिन अपने पीछे डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा को छोड़ गया है।

चचेरे भाई जय प्रकाश ने बताया कि डेढ़ माह पहले ही पिता बना था। उनका कहना था कि 20 फरवरी 2023 को ट्रेन में एक हादसा हुआ था। एक माह की छुट्टी के बाद वापस डयूटी पर लौट रहा था। इसके लिए सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली थी। टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो पाया 2-3 व्यक्ति सवारियों के बैग को तलाश रहे थे। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड कर रहे थे। इस पर सचिन ने आपत्ति की तो झड़प हो गई। एक ने सचिन पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन बदमाशों ने सचिन को अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फैंक दिया।

रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा। होश आने पर बमुश्किल समीप एक गौशाला में पहुंचा। मौजूद लोगों ने उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया। सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक एसडब्ल्यूआर सचिन शर्मा (SWR Sachin Sharma) की पार्थिव देह को मंगलवार शाम 5ः30 बजे तक पैतृक गांव में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उधर, संपर्क किए जाने पर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक (Deputy Director of Sainik Welfare Board) मेजर दीपक धवन ने कहा कि सैनिक की पार्थिव देह का मंगलवार शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका कहना था कि अंतिम संस्कार के लिए तुरंत ही 15 हजार की राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही 5 लाख रुपए की राशि का चैक भी भेंट किया जाएगा। उपनिदेशक ने कहा कि ट्रेन हादसे में जख्मी सचिन का निधन बीती शाम साढ़े 6 बजे हुआ।

बांगरण पुल के नजदीक अस्थाई रास्ता फिर हुआ बंद…सप्ताह भर में पांचवी बार 

खाई में गिरी कार तीन युवकों की दर्दनाक मौत…दो गंभीर घायल

3 बच्चों को कार ने मारी टक्कर… तेज रफ्तार कार का कहर…

कई जानी-मानी हस्तियां देने वाले स्कूल में “पुरातन छात्र मिलन”…

नहीं रहे पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी…

हिमाचल में मिली दुनिया की सबसे खतरनाक और मेंहगी ड्रग्स मैथमफेटामाइन…तीन आरोपी गिरफ्तार

बिना पहचान पत्र न बदले जाएं 2000 के नोट… पढ़िए क्या है कारण

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles