Asoka Times…23 अक्तूबर
वन विभाग से लकड़ी परिवहन के लिए जारी होने वाला परमिट लिए बगैर सफेदे की लकड़ी का परिवहन करता ट्रैक्टर माजरा वन परिक्षेत्र की टीम के द्वारा दबोचा गया।
सामूहिक गश्त पर निकली माजरा वन परिक्षेत्र की ब्लॉक-स्तरीय टीम को रात 9 बजे के आसपास बाता पुल से नीचे एक ट्रैक्टर के अवैध रूप से लकड़ी ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। पीछा करने पर सत्तीवाला के समीप ट्रैक्टर को रोका गया। ट्रैक्टर चालक लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
बिना परमिट व सूर्यास्त के बाद लकड़ी परिवहन करने के जुर्म में चालक से भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 के तहत वाहन जब्त किया गया व रू 33000 जुर्माना वसूला गया।
शुभ दीपावली…. दीपावली पर हिमाचल प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सभी स्वस्थ रहें ऐसी हम कामना करते हैं। ASHOKA TIMES…
दीपावली पर हर घर दिए जले मंगल दिन हो…आप सभी स्वस्थ ….