28.9 C
New York
Friday, August 15, 2025

Buy now

फिर बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट….

animal image

Ashoka Times…17 फरवरी 24 पांवटा साहिब 

animal image

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 

20 और 21 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

AQUA

पूरे प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। बारिश से गेहूं और बर्फबारी से सेब की फसल को संजीवनी मिल सकती है। उधर, मौसम विभाग की ओर से बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के बाद कुल्लू, लाहौल और किन्नौर जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों और सैलानियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने ऊंचे, बर्फीले और संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है।

केलांग, कुकुमसेरी, समधो में न्यूनतम तापमान माइनस में प्रदेश के केलांग, कुकुमसेरी और समधो में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। समधो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3, कुकुमसेरी में 3.2 और केलांग में -3.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

अधिकतम तापमान ऊना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान की बात करें तो ऊना जिला सबसे गर्म है। यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जबकि बिलासपुर में 24.4 और भुंतर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

किसान आंदोलन के लिए पांवटा साहिब से पहला जत्था रवाना..

ईटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

ज़िला स्तरीय एडवायज़री कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न…डा.अजय पाठक

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles