30.8 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

प्रवासी मजदूर दोस्तों में राशन को लेकर झगड़ा…एक ने दूसरे की कर दी हत्या 

Ashoka Times…20 July 23 Himachal Pradesh

दो प्रवासी मजदूरों में राशन को लेकर झगड़ा हो गया इस दौरान एक ने दूसरे के सर पर तवे से हमला कर दिया गहरी चोट के कारण एक की मौके पर मौत हो गई।

दोनों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राशन सामग्री के लेनदेन के कारण यह घटना हुई। राशन के बंटवारे को लेकर मनोज कुमार उम्र 34 वर्ष धीरज कुमार उम्र 32 वर्ष के बीच झगड़ा हो गया है झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज कुमार ने धीरज के सर पर तवा दे मारा जिसके कारण धीरज कुमार की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों ही दोस्त थे लेकिन राशन के कारण आपस में इतनी बुरी तरह से बिगड़ी कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी।

वही सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार की तलाश शुरू कर दी सुबह तड़के कोटलु गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मनोज कुमार को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी झंडूता विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

शिलाई क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम का काम कर गया हर्षवर्धन चौहान का दौरा

संगड़ाह के चौरास में उचित मूल्य की दुकान के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी

अचानक पहाड़ी से आया कार पर मलबा… पढ़िए 3 लोगों ने कैसे बचाई अपनी जान …

बेकाबू ट्रक ने रौंदी दो बाइक…एक कार भी हुई क्षतिग्रस्त 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles