23.9 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों के लिए हो रही वरदान साबित…रश्मि

सुखराम चौधरी को 15000 से अधिक मतों से विजयी करके विधान सभा भेजेंगे… कृष्णा

Ashoka Times…

महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पाँवटा मंडल का सम्मेलन निजी होटल में महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रश्मी धर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

प्रदेश अध्यक्षा रश्मि सूद ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है।

विस्थापित व्यापारियों के दर्द को समझें नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष… प्रदर्शन की चेतावनी…

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को दो अतिरिक्त रीफिल सिलेंडर भी निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं।अब प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है और यह देश का पहला चूल्हा धुआंमुक्त राज्य बन गया है।

हिंदू-मुस्लिम-सिख पूजा पद्धति के बाद पांवटा में खुला आम आदमी पार्टी का कार्यकाल… 

इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर अब केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल भी उपलब्ध करवा रही है।

महिला मोर्चा आयोजन में ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम और प्रदेश अध्यक्षा रश्मि सूद…

इस सम्मेलन में सभी महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एक स्वर में कहा कि आगामी चुनावों में सुखराम चौधरी जी को 15000 से अधिक मतों से विजयी करके विधान सभा में भेजेंगे

मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए महिला मोर्चा को बधाई दी और कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में महिला मोर्चा इसी तरह पार्टी की मजबूती के लिए काम करता रहेगा ।

इस सम्मेलन में जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा, नगर पारिषद अध्यक्षा निर्मल कौर , सुरेखा चौधरी, सीमा चौधरी, दीपा शर्मा, ममता शर्मा, निन्द्रों देवी, शिक्षा देवी, विभिन पार्टी पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिलाई मकान में दबने से मां बेटी सहित पांच की दर्दनाक मौत… 

तिसरे स्वाभीमान कार्यकर्ता सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री पर बरसे पुराने कार्यकर्ता… 

हिमाचल में 396 करोड़ के विद्युत घोटाले की हो उच्च स्तरीय जांच : हरप्रीत रतन 

अल्का लांबा मांगे सार्वजनिक तौर पर माफी अन्यथा होगा मामला दर्ज…सुखराम 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles