20 C
New York
Saturday, August 2, 2025

Buy now

प्रदेश को 1 लाख करोड़ के कर्ज में डुबोने व 1865 संस्थान बंद करने लिए कसे तंज 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले देवभूमि को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर चुके हैं सीएम सुक्खू

भाजपा संगड़ाह मंडल ने गर्मजोशी से किया राजीव बिंदल का स्वागत

Ashoka time’s…31 March 25 

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश को एक लाख करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबोने, करीब 1865 संस्थान बंद करने, पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियों व महिलाओं को 1500 ₹ न देने तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सुक्खू सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार से मिले अरबों के बजट व भारी कर्ज लेने के बावजूद इस सरकार द्वारा विकास तथा 10 चुनावी गारंटी पूरी किया जाना तो दूर उल्टा बिजली, पानी, सिमेंट व पेट्रोल डीजल मंहगा कर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया गया। 1865 संस्थान में से 1200 के करीब स्कूल अथवा शिक्षण संस्थान बंद करने तथा शेष में शिक्षकों की भारी कमी को उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संदिग्ध हालात में मारे गए चीफ इंजीनियर विमल नेगी व चिट्टा तथा खनन माफिया का जिक्र करते हुए कहा कि, सुक्खू राज में देवभूमि हिमाचल की कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि, 5 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता व 300 युनिट मुफ्त बिजली जैसी चुनावी गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के चलते अढ़ाई साल से विकास कार्य ठप्प पड़े हैं और प्रदेश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। सोमवार को संगड़ाह पंहुचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर व विजेंद्र शर्मा, सोम प्रकाश, विनोद, गिरीश, सीमा, इंदिरा, चेत सिंह तथा अनिल आदि भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने राजीव बिंदल का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं की अनौपचारिक बैठक के दौरान डॉ बिंदल ने संगठनात्मक पहलुओं, जन समस्याओं व क्षेत्र में बंद किए गए संस्थान जैसे विषयों पर बात की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles