18.1 C
New York
Saturday, August 2, 2025

Buy now

पांवटा साहिब….गौ हत्या मामले में एनकाउंटर, एक आरोपी को पुलिस ने मारी गोली…

Ashoka Times…2 April 2025

पांवटा साहिब… कईं गोवंश हत्या मामलों में फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड पुलिस ने एक दर्जन से अधिक गौवंश हत्याओं के मामले में कथित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी के टांग में गोली मारी है और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह हजार के इनामी एहसान (22) की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया, इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश की टांग में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल बदमाश को विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। सहारनपुर का रहना वाला गिरफ्तार बदमाश एहसान गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles