24.2 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

पति बेटे और 3 बहुओं सहित 6 लोगों की हत्या… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने चलाई गोलियां.

Ashoka Times…5 May 2

जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है मामला मुरैना का बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं।

वही इस पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है जब आरोपी द्वारा लोगों को गोली से उड़ाया गया। मुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।

गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

इन लोगों की हुई मौत…

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

विवाद के चलते 2013 में भी हुई थीं दो हत्या…

बता दें कि हिंदू परिवारों के बीच 2013 से विवाद चल रहा था । लेपा गांव के गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2013 में गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार वालों पर धीर सिंह तोमर के परिवार के दो लोगों को मारने का आरोप है। इसी मामले में केस चल रहा है। गजेंद्र सिंह ने 6 लाख रुपए मुआवजा भी दे दिया था, लेकिन पैसे लेने के बाद भी धीर सिंह के परिवार ने मुकदमा वापस नहीं लिया। गजेंद्र सिंह का परिवार इनके डर से मुरैना में रहता।

गोलीबारी में पति, बेटे और तीन बहुओं को खोया…

इस गोलीबारी में कुसुमा तोमर ने अपने पति, बेटे और तीन बहुओं को खोया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की जमीन को लेकर 2013 में परिवार के अन्य लोगों से विवाद हुआ था। हमारा उससे कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद भी हमारे परिवार के सदस्यों के नाम लिखा दिए। जेल में राजीनामा हुआ। हमने आरोपियों को 6 लाख रुपए हर्जाने के तौर पर दिए थे। हमारा मकान भी उन्होंने अपने नाम पर लिखा लिया। हम आज ही गाड़ी से आए थे। सुबह दूसरे के घर पर उतरे। उनका घर दूसरी ओर है। हमारे उतरने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उनके लड़के गोली चलाने लगे। गोलीबारी के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं आ सके।

पास ही है डकैत पान सिंह तोमर का गांव

लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता

कमलनाथ बोले- सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं…

मुरैना गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर हमला किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया, ‘यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। एक के बाद एक ऐसी वारदात हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज की ऐसे हुई थी प्रमोशन…सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला…

पैर में काला धागा बांधने के फायदे और नियम…

आतंकियों से मुठभेड़ में शिलाई के 25 वर्षीय प्रमोद नेगी हुए शहीद…

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण…इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव…

ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर… व्यक्ति की मौत बच्चे घायल 

पहाड़ दरकने से नेशनल हाईवे बंद… ये है वैकल्पिक मार्ग

वर्मी कंपोस्टिंग खेती को लेकर किया जागरूक … पिंटो का किया वितरण 

हिमाचल उपमुख्यमंत्री नियुक्ति असंवैधानिक… भाजपा नेता पहुंचे हाई कोर्ट…

150 फीट गहरी खाई में लुढ़की टूरिस्टकार…तीन गंभीर घायल 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles