प्रधान मोदी के संदेशखाली में संबोधन का सीधा प्रसारण…
Ashoka time’s…6 March 24
संगड़ाह। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह के समापन में पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली मे तृणमूल कांग्रेस नेता द्वारा महिलाओं के साथ किए गए उत्पीड़न की कड़ी निंदा की गई।
भाजपा जिला सिरमौर इकाई के विनय गुप्ता व सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल आदि वक्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा रेणुकाजी मंडल इकाई की पदाधिकारियों के अलावा पंचायत समिति नाहन की अध्यक्ष अनिता शर्मा व भाजपा नेता नारायण सिंह, प्रताप तोमर, रणवीर ठाकुर, शकुंतला चौहान व मेलाराम शर्मा आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशखाली में संबोधन का प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा।
विनय कुमार ने हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक शाखा का किया उद्घाटन…
सुमित खिमटा ने डिग्री कॉलेज नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
8 मार्च 2024 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम…
आर.टी.आई पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन….
घर में की अफीम की अवैध खेती… व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज