29.3 C
New York
Monday, June 23, 2025

Buy now

नवादा पंचायत में एक दर्जन परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस..मदन मोहन शर्मा का कांग्रेस को फिर झटका,

जनसंपर्क अभियान बढ़ने लगा काफिला, पार्टी जनहित योजनाओं को पहुंचा रहे घर-द्वार..

Ashoka Times…

पावंटा साहिब – विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब के तहत पंचायत नवादा के गांव मुकुमपुर में रविदास मंदिर के प्रागण मे जनसंपर्क अभियान दौरान मदन मोहन शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस को झटका दिया है। उनकी रहनुमाई मे एक दर्जन कांग्रेस समर्थित परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है।

मदन मोहन शर्मा के साथ इस दौरान रोशन लाल चौधरी, पूर्व बीडीसी भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधिर गुप्ता, राजेश्वर शर्मा, मुकेश चौधरी, नैन सिंह चौधरी, बलवंत आदि भी शामिल रहे।

भड़की आग की लपटों को देख लोग हुए भयभीत

बद्रीपुर आवासीय मकानों के बीच कथित कफ सिरप कंपनी में लगी आग…आसपास के लोग बुरी तरह से भयभीत 

मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल होने वालों में बलमीत जीरी, राजकुमार, विरेन्द्र, नीमचंद, वजिन्द्र, राम सिंह, सुखदेव, महेन्द्र, बलवीर, सुखभान, अजय तथा विजय कुमार अपने परिवार सहित भाजपा में शामिल हुए है।

इस दौरान मदन मोहन शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया व उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें भाजपा पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलता रहेगा। वह उनके रुके-अटके कार्यों को सरकार बनते ही शीघ्र पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार के नेतृत्व में फिर भाजपा सरकार रिवाज बदलने वाली है। जिससे कांग्रेस का हिमाचल से सफाया होना तय है।

दीपावली पर सरकारी डिपो से मिलने वाला आटा निकला खराब, आटे में मिले कीड़े… 

उन्होंने कांग्रेस पार्टी में नजरअंदाज किए जा रहे इन सभी लोगों को उनके कार्य के प्रति आश्वस्त किया है। मदन मोहन शर्मा ने कहा कि पोंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अभी विकास कार्यों की गति और तेज किए जाने की जरूरत है। जिसके लिए पार्टी हाईकमान को इस बार नए चेहरे को मौका देकर निर्णय लेना होगा, ताकि कांग्रेस व भाजपा के अंदर रूष्ट लोगों को पार्टी की मुख्य विचारधारा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि उनकी केंद्रीय हाईकमान व प्रदेश नेतृत्व से लगातार बात हो रही है और वह उन्हें अपने जनसंपर्क अभियान को लेकर भी अवगत करवा रहे हैं, जिनके निर्देश पर वह भाजपा पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार भाजपा पोंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट देकर जनसेवा का मौका जरूर देगी और वह निश्चित तौर पर यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने वाले हैं।

500 फीट गहरी खाई में गिरी हरियाणा बोलेरो कार… 

मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने कांग्रेस को कई मर्तबा इस तरह के झटके दिए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने 25 परिवार एक साथ कांग्रेस से भाजपा में जोड़े हैं। उनका यह जनसंपर्क अभियान दिन रात लगातार जारी है, जिसके चलते लोग उनके संपर्क में खुद आते चले जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles