26.3 C
New York
Monday, June 23, 2025

Buy now

जांच के नाम पर महिला कांस्टेबल ने थाने में उतरवाए कपड़े…

Ashoka Times…7 September 23 up

छेड़छाड़ की शिकार हुई एक लड़की के साथ थाने में वह हुआ जो आज तक कही सुनने को नही मिला। जांच के नाम पर महिला कांस्टेबल ने थाने में आरोपी के सामने न केवल कपड़े उतरवाए बल्कि फोटो भी खींचे। घटना के बाद से लड़की इस कदर डर गई कि उसे दौरे पड़ने लगे। तीन दिन से हैलट अस्पताल में भर्ती है। उधर, पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी साउथ और एसीपी घाटमपुर को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मामला कानपुर का है। किसान पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गांव में रहने वाला अमन कुरील बेटी को स्कूल आते-जाते या घर से निकलने पर छेड़खानी करता है।

एक दिन फोन छीनकर उससे मारपीट भी की थी। घर में शिकायत करने के बाद भी अमन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो तीन सितंबर को साढ़ थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अमन के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बेटी को ही पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। यहां पर महिला कांस्टेबल ने आरोपी के सामने ही बेटी के साथ इस तरह की हरकत की। इससे वह तनाव में आ गई और तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन से वह हैलट में भर्ती है।

क्या बोले डॉक्टर..

छात्रा हैलट के बाल रोग अस्पताल में भर्ती है। जीएसवीएम कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आर्या ने बताया कि बच्ची डरी हुई थी। जिसकी वजह से उसे झटके आ रहे थे। अब उसकी स्तिथि स्थिर हो गई है। इसके साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से उसकी जांच कराने के लिए कहा गया है।

लैंडस्लाइड की चपेट में आए दो वाहन… टला बड़ा हादसा…

19 वर्षीय युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या…

*द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम*

पुलिस जवान ने 48 घंटे में बरामद की चोरी की बाइक…. आरोपी को लिया हिरासत में…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles