20.3 C
New York
Saturday, August 2, 2025

Buy now

चूड़धार मे अक्षय का शव ढूंढने वाले हंसराज को भाजपा जिला अध्यक्ष ने सम्मानित किया 

पर्वतारोही बलजीत कौर व हरीश तथा तपेंद्र के प्रयासों की सराहना की

Ashoka time’s…12 March 25 

संगड़ाह। भाजपा जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष धीरज गुप्ता 2 दिन पहले चूड़धार मे शिवरात्रि के दिन से लापता पंचकूला के अक्षय साहनी का शव ढूंढने वाले दल में शामिल अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसराज को सम्मानित किया। बर्फ से ढकी करीब 11900 ऊंची चूड़धार चोटी पर जान जोखिम में डालकर लापता युवक को ढूंढने वाले हरीश, हंसराज व तपेंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि, निकट भविष्य में शेष दोनों स्थानीय युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अक्षय के लिए अपने जोखिम व खर्च पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाली दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर का आभार जताया, जो इन युवाओं को चूड़धार लेकर गई। दरअसल उपमंडल संगड़ाह अथवा रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के बोगधार में बुधवार को आयोजित नौराधार मंडल की परिचय बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता नौहराधार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण व अन्य पदाधिकारियों सहित अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष हंसराज भी मौजूद रहे, जहां उन्हें सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles