News

चंडीगढ़ के होटल में हिमाचली युवती के साथ किया दुष्कर्म.. आरोपी गिरफ्तार 

Ashoka time’s…5 February 

animal image

चंडीगढ़ के होटल में हिमाचल की 22 साल की लड़की से कई बार रेप कर उसे गर्भवती करने के आरोपी हेयर ड्रेयर इस्तकार अली को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया।

यहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। अब जमानत न मिले जाने तक उसे बुड़ैल जेल में रहना पड़ेगा।वहीं पुलिस 90 दिनों में अपनी चार्जशीट पेश करेगी, जिसके बाद कोर्ट में आरोप तय की कार्रवाई के बाद ट्रायल शुरू होगा

पीड़िता ने दिसंबर में पुलिस को अपनी शिकायत दी थी, जिसके बाद अब जाकर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर 19 थाना क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।बीते शनिवार को आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा की एक युवती ने भी रेप की शिकायत दे रखी है।

animal image

आरोपी सेक्टर 9 के एक नामी सैलून में काम करता था। पुलिस ने आरोपी उसके खिलाफ IPC की धारा 376 (2) (n)316 और 506 की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसकी न्यूड फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ रेप किया और वह गर्भवती भी हो गई थी

पुलिस शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि वह सोलन (HP) में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है। वह इससे पहले चंडीगढ़ सेक्टर 9 के एक सैलून में जॉब कर रही थी । यहां पर आरोपी सन्नी अली भी काम करता था। उसी ने उसे जॉब पर रखवाया था और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से मांग की थी कि सन्नी अली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उसे और उसके परिवार को सन्नी अली से सुरक्षा दी जाए, जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

जॉब से निकालने की धमकी देकर रेप किया पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे जॉब से निकलवाने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने कहा कि वह पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत देगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसके परिवार को भी धमकियां दी। इसके बाद पीड़िता काफी घबरा गई और मानसिक रूप से तंग रहने लगी। वहीं आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

IGP को दी शिकायत में 22 वर्षीय पीड़िता ने कहा था कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका जबरन गर्भपात भी करवाया। आरोपी की पत्नी और उसके दोस्तों के खिलाफ भी शिकायत दी गई है, जिन पर धमकाने के आरोप हैं। आरोपी नवंबर, 2021 में पीड़िता को मिला और खुद को सैलून का एक डायरेक्टर बताया। पीड़िता का इंटरव्यू लेकर उसने उसे नौकरी पर रख लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को वॉट्सऐप कॉल कर निजी जगह पर बुलाने लगा, मगर पीड़िता ने मना कर दिया। इसके बाद कुछ निजी बात करने के लिए सेक्टर 19 के एक होटल में ले गया।

सोशल मीडिया पर बदनाम कर देगा आरोपी ने वहां जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी न्यूड फोटोग्राफ ले ली। आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उसकी न्यूड फोटोग्राफ्स मोबाइल से सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। वहीं उसे जान से मार देगा। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार सेक्टर 19 के होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया।

जुलाई, 2022 में पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी 29 जुलाई को पीड़िता को एक लेडी डॉक्टर के पास ले गया। उसने कुछ गोलियां खिलाई और कागजों पर दस्तखत करवाए। इसके बाद पीड़िता को भारी ब्लीडिंग हुई और उसका गर्भपात करवाया गया। पीड़िता ने आगे उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे अगस्त, 2022 में नौकरी से निकाल दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी और दोस्तों की मदद से पीड़िता को बदनाम करने की धमकियां दी। आरोपी ने कहा कि उसके पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ संबंध हैं और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

पीड़िता डिप्रेशन में आने के बाद सोलन चली गई और दिसंबर, 2022 में सेक्टर 3 पुलिस थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे SSP विंडो पर शिकायत देने को कहा। इसके बाद मामले में अब जाकर FIR दर्ज की गई है।

लूणा में सीमेंट के पुल पर भारी भरकम चट्टान गिरने से टूटा 29 पंचायतों का संपर्क…

बेटे ने ही बेच दिया मां का हार, पुलिस से लगाई सख्त कार्रवाई की गुहार…

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी…बुजुर्ग महिला की मौत अन्य चार घायल

27 वर्षीय नीलम नेगी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची शिमला…

सड़क किनारे पार्क गाड़ी से जा टकराई कार..शख्स के सिर में आई चोटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *