24.4 C
New York
Wednesday, August 6, 2025

Buy now

गहरी खाई में गिरी जेसीबी… चालक समेत दो लोगों की मौत अन्य छह गंभीर घायल

Ashoka time’s…9 May 23 

राजधानी अप्पर शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में जेसीबी मशीन के गहरी खाई में गिरने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य छह गंभीर घायल हुए हैं।

सोमवार देर रात पेश आया है जेसीबी में 8 लोग सवार थे जो कि चुआबाग नामक स्थान से डुबलू की तरफ जा रहे थे। कराई गांव के समीप जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों द्वारा रात करीब एक बजे झाकड़ी पुलिस स्टेशन में हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान..

मनोज (19) और सुमित थापा (15) के तौर पर हूई है। जेसीबी का चालक मनोज पठानकोट का रहने वाला था, जबकि सुमित थापा नेपाली मूल का है।

घायलों में चेत्तर शर्मा, हरदेव, लाल बहादुर, गोपी, शुभम और हेमंत शामिल हैं। ये नेपाल और बिहार के मूल निवासी हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

झाकड़ी के थाना प्रभारी शेर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि छह घायल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कोलर शराब माफिया पर फिर पुलिस की रेड… 288 बोतल के साथ हिरासत में

14.14 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज…

चूड़धार व अन्य पहाड़ी जंगलों में फिर वापसी की और घुमंतू गुज्जर…

पांवटा साहिब छात्राओं ने लगाए अध्यापक पर यौन शोषण के आरोप…

 ‘‘मिशन लाईफ स्टाईल फार एनवायरमेंट’’ के तहत वी.सी. के माध्यम से बैठक आयोजित…

गर्मियों में प्लास्टिक बोतल में पानी पीना कितना है Safe…आप पढ़ कर हो जाएंगे हैरान…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles