24.4 C
New York
Tuesday, August 5, 2025

Buy now

कैसे हो गंगा नदी और सहायक नदियों किनारे बसे जीवो का संरक्षण…

Ashoka Times…13 may 23

भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ने राजकीय उच्च विद्यालय बहराल के विद्यार्थियों को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा अभियान के अंतर्गत गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में पाए जाने वाले जीवों की विविधता और उनके संरक्षण के संदर्भ में शैक्षणिक भ्रमण करवाया।

विद्यालय के मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा और यमुना नदियों के किनारे वाले राज्य के राजकीय विद्यालयों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है और राजकीय उच्च विद्यालय बहराल इस परियोजना से जुड़ने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला विद्यालय बना है। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून पहले भी स्थानीय विद्यालय में 22 अप्रैल को विद्यार्थियों के साथ पृथ्वी दिवस मना चुका है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को संस्थान द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। वन्यजीवों एवं नदियों के जीवो के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों के साथ गई अध्यापिका श्रीमती रेनू गोस्वामी और शिक्षक श्री नरेंद्र धीमान ने बताया कि देहरादून में स्थित संस्थान में प्रश्नोत्तरी, खेलकूद और लघु फिल्म जैसी गतिविधियों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण और नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बच्चों को रोचक तरीके से लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट की जानकारी दी गई। विद्यालय के विद्यार्थी इस शैक्षिक भ्रमण से अत्याधिक उत्साहित हैं और नयापन महसूस कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून का पत्र के माध्यम से आभार व्यक्त किया‌।

गैलेक्सी आई टी आई, पाँवटा साहिब में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप का हुआ आयोजन…

कईं गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉंज मेडल जीतकर किया शहर का नाम रोशन…

16 मई तक मतदाता सूचियाँ निरीक्षण हेतु उपलब्ध-सुमित खिमटा

शादी में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त केवल E-kyc से जुड़े किसानों को होगी जारी- सुमित खिमटा

पांवटा साहिब में दुखद हादसा ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना में 31 वर्षीय की मौत…परिवार में छाया मातम…

गुरु नानक मिशन के बच्चों का CBSE रिजल्ट पर दबदबा…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles