32.4 C
New York
Tuesday, July 1, 2025

Buy now

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रखी यमुना घाट सौंदर्यकरन की आधारशिला…

पढ़िए और क्या-क्या बोले केंद्रीय मंत्री…

Ashoka Times…22 April 23 

पांवटा साहिब केन्द्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में यमुना घाट पर सौंदर्य करण को लेकर आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता हमेशा नदियों पर संभावित रही है यही कारण है कि आज भी हजारों वर्ष बाद हमारी सभ्यता कायम है उन्होंने कहा कि यमुना को लेकर हरि यमुना सहयोग समिति के प्रयास सराहनीय है और यमुना किनारे जो पाथवे बनाने की प्रक्रिया प्रयागराज तक बनाने बीड़ा इन्होंने उठाया है वह भी एक पड़ा काम है जिसमें केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी।

हरि यमुना सहयोग समिति यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना को स्वच्छ तथा अविरल बनाने के अथक प्रयासों हेतु आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम मंत्री महोदय ने यमुना घाट जाकर यमुना नदी के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखने के बाद रामलीला मैदान में आयोजित विभिन्न सामाजिक संगठन से आए गणमान्य लोगों को संबोधित किया।

हरि यमुना सहयोग समिति ने पांवटा वासियों के सहयोग से यमुना को स्वच्छ और घाटों को सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया है। समिति के अथक प्रयासों से आयोजित अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यमुना घाट उत्सव 2023 के अन्तर्गत गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखी।

इसी कड़ी में सभा स्थल रामलीला मैदान में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उसके उपरांत सगंठन का मांग पत्र मंत्री को सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा पूर्वसैनिक आगे भी संगठन समाज और देश के हित के कार्यों को प्रमुखता से करता रहेगा।

इस मौके पर भूतपूर्व संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू व स्वर्णजीत, सचिव संतराम चौहान, सह सचिव मोहन चौहान व गुरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष तरूण गुरंग तथा दिनेश ठुंडू, खजान शर्मा, हाकम सिंह, चमेल नेगी, रामभज शर्मा, निर्मल सिंह, दलजिंदर, हरविंदर व गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

32000 प्रति 10 ग्राम से खरीदें सोने के आभूषण…अक्षय तृतीया विशेष जानकारी…

अवैध खनन करते दो जेसीबी एक टिप्पर पुलिस ने किया इंपाउंड…

ददाहु में गूंजे जय परशुराम के जय कारे…विशाल भंडारे का आयोजन भी…

पांवटा साहिब में महिला के गले से की सोने की चेन गायब…आरोपी महिला की तस्वीर वायरल…

कपिल मोहन को बनाया डीपीई संघ का उपाध्यक्ष….

गोली लगने से 64 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत… शिकारी हो सकते हैं कातिल… Police करेगी जांच

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles