किसानों के साथ किया जा रहा आतंकियों जैसा बरताव…अनिंदर
Ashoka Times….16 फरवरी 24 पांवटा साहिब
पांवटा साहिब से भी किसानों का एक कथा दिल्ली शंभू बॉर्डर पर पहुंचा है जहां पर लगातार किसान अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2021 में मोदी सरकार ने आंदोलनरत किसानों से लिखित में 10 वायदे किए थे जिसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया था पर दो वर्ष बीत जाने पर भी जब उनको पूरा नहीं किया गया तब 2024 में किसान एक बार फिर से सड़कों पर उतर मोदी सरकार को उसके वायदे याद करवाने दिल्ली जा रहा था तो पैलेट बंब से उसकी आत्मा और शरीर दोनों ज़ख्मी कर दिए गए।
अपने ही देश के नागरिक किसानो से आतंकवादियों जैसा बर्ताव देश दुनिया देख रही है।
हिमाचल के किसान भी एक बार फिर अपने दूसरे राज्यों के किसान साथियों के साथ हैं। पांवटा साहिब से पहला जत्था 14 फरवरी को शंभू बॉर्डर पहुंच चुका था जिसमें BKU प्रदेश अध्यक्ष अनेंदर सिंह नौटी सहित गुरजीत नंबरदार, जसविंदर बिलिंग चरणजीत सिंह अर्जुन बनवात आदि किसान साथी शामिल रहे।
आगे भी पूरे प्रदेश से अलग जत्थे बारी बारी भेजे जाएंगे और हिमाचल BKU अपनी पूरी भूमिका निभाएगा।
ईटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम
ज़िला स्तरीय एडवायज़री कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न…डा.अजय पाठक
शिमला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म…आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
वार्ड 10 में यहां हर सप्ताह जलता है भारी मात्रा में पोलोथीन…आसपास फैल जाती है जहरीली हवा