Ashoka Times….4 November
पांवटा साहिब में कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने पांवटा विधानसभा क्षेत्र में किस तरह से विकास किया जाएगा उसको लेकर संकल्प पत्र लोगों से सांझा किया।
उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में हर व्यक्ति तक सच में विकास कार्य पहुंचे और वह केवल कागजों पर न हो बल्कि धरातल पर नजर आए। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब पिछले पांच सालों में विकास पूरी तरह से पिछड़ गया है।
उधर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आप पार्टी का हिमाचल प्रदेश में अभी अस्तित्व नहीं है पांवटा साहिब में कांग्रेस की जीत तय है।
युवा एवं रोज़गार के लिए
1. स्थानीय योग्य युवाओं को निजी क्षेत्र में 20% पदों पर रोजगार के उनके हक का पूर्ण अवसर मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा
2. सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के साथ रोजगार में कोई भेदभाव नहीं होगा उन्हें पूर्ण अवसर प्राप्त हों।
3. रोज़गार के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाए
4. पांवटा साहिब में एक आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। 5. हमारे युवा फार्मेसी में डिग्री डिप्लोमा कर सके इसके लिए विशेष तौर पर सरकारी संस्थान खोला जाएगा।
16. पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र में छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक लाइब्रेरिया खोली जाएगी।
7. हर पंचायत में एक ओपन जिम बनाया जाए।
बिजली व पानी के लिए –
8. हर घर तक पेयजल पहुंचे ये सुनिश्चित किया जाएगा।
9. हर क्षेत्र को नियमित और बिना कटोती के बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
सड़कों, सफ़ाई से समबंधित…
10. जहां पुलों की चौड़ाई कम है और सिर्फ एक गाड़ी निकलती है, उन सभी पुलों की चौड़ाई बढ़ाने की हमारी पूरी कोशिश रहेगी। 11. जहां पर सफाई कर्मचारियों के लिए सीवरेज सफाई करना जोखिम का काम है वहां आधुनिक मशीनों और तकनीक के जरिये
सफाई की स्थाई व्यवस्था की जाएगी।
12. नई फोरलेन सड़क (पांवटा-सतोन) बनने से जहां भी गांव या शहरी आबादी के रास्ते बंद हुए हैं, उनके लिए उचित स्थान से रास्तों का बंदोबस्त किया जाएगा।
13. यमुना किनारे से कचरे को हटा कर उसको वेस्ट मैनजमेंट के जरिए उपयोगी बनाया जाएगा।
चिकित्सा सुविधाएं
14. कैंसर पीड़ित मरीजों को पांवटा में ही ईलाज मिल सके इसके लिए हमारी पुरजोर कोशिश रहेगी। 15. पांवटा सिविल अस्पताल में डाक्टरों और स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। CT स्कैन व अल्ट्रसाउंड डाक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी 52 दवाएं अस्पताल में फ्री मिले ये सुनिश्चत किया जाएगा।
16. जहां भी जरूरी होगा या जनता की मांग होगी हेल्थ सब सेंटर खोले जाएंगे।
शिक्षा सुविधाएँ
17. जहां भी स्कूल अपग्रेड करने की मांग है और अध्यापकों की कमी है उसे पूरा किया जाएगा। स्कूलों में पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था दरुस्त की जाएगी।
18. क्षेत्र में जहाँ भी छात्रों को डेढ़ किलोमीटर या इससे ज्यादा पैदल चलना पड़ता है, वहाँ बस सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
वाइफ़ाई व सीसीटीवी की सुविधा
19. बस स्टैंड पर फ्री वाई-फाई की व्यवस्था कराई जाएगी और CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। 1
20. सरकारी कालेज और अस्पताल में फ्री वाई-फाई सुविधा दी जाएगी।
21. शहर के हर मुख्य चौराहे पर CCTV कैमरो की व्यवस्था की जाएगी।
सौंदर्यकरण व अन्य विकास कार्य के लिए
22. पर्यटन विभाग और पर्यटन विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा के बाद क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मॉडल तैयार कर उसे
लागू किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक पांवटा साहिब आएं।
23. जहां भी परिवहन की समस्या है यहाँ मैक्सी कैब उपलब्ध कराई जाएगी। 24. यमुना घाट और यमुना पथ का सौंदर्यकरण किया जाएगा।
किसानो के लिए
25. किसानों को फसल खराब होने पर उचित मुआवजा समय पर दिया जाएगा।
26. किसानों के लिए मंडीकरण की व्यवस्था की जाएगी। किसानों को फसल का उचित दाम मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा।
27. कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दिलाई जाएगी।
28. खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
29. लंपी जैसी महामारी आने पर पशुओं का निशुल्क चेकअप और दवा प्रबंधन किया जाएगा।
30. अदरक की सुचारु खरीद और उपयोग के लिए स्थानीय अदरक मंडी या अदरक प्रोसेसिंग प्लाट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
31. खांडसारी / गुड़ उत्पादन यहाँ हो और गना किसानों को लाभ मिले यह भी प्रयास किया जाएगा।
32. क्षेत्र के जिस भी भाग में नदी, नालों या भारी बारिश से भूमि कटाव होता है। मकान और खेतों को नुकसान पहुंच रहा वहां पक्के
डंगे लगा कर इसका समाधान किया जाएगा। 33. हाथियों के द्वारा नुकसान से बचाव के लिए प्रयास किए जाएँगे।
ट्रांसपोर्ट क्षेत्र
34. कोविंड की अवधि के दौरान जो गुड्ज़ टैक्स, पेनल्टी और ब्याज ट्रांसपोर्टरस पर लगाया गया उसके समाधान को लेकर हम गम्भीर प्रयास करेंगे।
5. पावटा में अलग ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराए जाने का पुरजोर प्रयास रहेगा।
36. युनियन ट्रांसपोर्ट एरिया में ड्राइवर और कंडक्टर के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। 37. यूनियन ट्रांसपोर्ट एरिया में समुचित स्ट्रीट लाइट्स लगायी जाएगी।
38. यूनियन ट्रांसपोर्ट एरिया में समय समय पर हेल्थ चेक-अप कैम्प लगाए जाएँगे। 39. ट्रांसपोर्ट एरिया और बस स्टैंड पर ड्राइवर और कंडक्टर के लिए रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
अन्य बुनियादी सुविधाएँ
40. महिलाओं के लिए जरूरी स्थानों पर PCR सेवा का विस्तार किया जाएगा।
41. बाता पुल से गोविंद घाट तक हाईवे पर लाईट लगाने का प्रयास किया जाएगा।
42. सभी चौक से मिशन स्कूल की तरफ स्ट्रीट लाईट लगाई जाएगी।
42. सभी गांव के चौराहों पर पंचायतों के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई जाएगी। 44. स्थानीय सेवानिवृत सेना व अन्य अर्धसैनिक बलों के लिए CSD कैंटीन खुल सके इस की पुरजोर कोशिश रहेगी।
45 पंचायत प्रधानों और वार्ड पार्षदों को ज्यादा फंड विकास के लिए मिले सुनिश्चित किया जाएगा।
46. पावटा शहर में वृद्ध विश्राम सदन का निर्माण किया जाएगा। जहां बुजुर्ग दिन में अपना कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे।
इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, शमशेर अली, राजिंदर शर्मा, अवतार सिंह तारी, मोहब्बत अली, अजमेर चौधरी, विशाल वालिया उपस्थित रहे।