BusinessNews

करंट से झूलसे दो मजदूर, सिविल अस्पताल में इलाज के बाद एक को….

Ashoka Times….21 फरवरी 2025

animal image

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में दो करंट से झूलसे हुए मजदूरों को लाया गया जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में निर्माणधीन मकान के कार्य के दौरान 2 मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है।

 पांवटा साहिब के नारीवाला में एक व्यक्ति ने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। शुक्रवार को राणा (36) पुत्र बीरू निवासी किशनपुरा तथा रिंकू (40) पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा निर्माणधीन मकान की शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इस दौरान मकान के साथ जा रही 33 केवी बिजली लाइन में सरिया छूने से उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे दोनों बूरी तरह से झुलस गए।

animal image

घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां से राणा को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मैडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया, जबकि रिंकू का उपचार सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर ने बताया कि करंट लगने से 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।

इनमें से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर के लिए रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *