एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता हमारा कार्यकर्ता निराश….
प्रतिभा सिंह ने किया MP चुनाव लड़ने से इंकार…
Ashoka Times….20 March 2024/ Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार प्रदेश में कांग्रेस कल सफाई करने के लिए एक और जहां भाजपा एकजुट है वही कांग्रेस के बड़े दिग्गज भी हिमाचल से कांग्रेस को निपटाने पर तुले हैं
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। हमारा कार्यकर्ता निराश है। प्रतिभा ने कहा कि आज कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा जो पार्टी के लिए काम करेगा। यह पार्टी के लिए अहम रोल निभाते हैं।
कई बार सरकार को कहा कि इन्हें महत्व दिया जाए। मैं लगातार फील्ड में रही हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें इन हालात में सफलता मिलेगी। जो भी प्रत्याशी तय होगा, उसकी मदद करेंगे। कहा कि उपचुनाव में जीत दिलाना हमारा कर्तव्य है। उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। सरकार बचाने के लिए उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा।
उधर, पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडी से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का नाम भी संभावित प्रत्याशी के तौर पर चर्चा में शामिल हो गया है। जिला किन्नौर के रहने वाले भंडारी लंबे समय से इस संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वह किन्नौर से पार्टी टिकट की दौड़ में शामिल थे। हालांकि मंडी से कौल सिंह ठाकुर को भी प्रत्याशी बनाने की संभावना बरकरार है।
दूसरी और कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रदेश में अगर कांग्रेस को जिंदा रखना है तो कांग्रेस पार्टी को एक परिवार के हाथों की कठपुतली न बनने दिया जाए हिमाचल कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के कारण जिंदा नहीं है बल्कि हिमाचल प्रदेश में हर कार्यकर्ता कांग्रेस से दिलोजान से जुड़ा है जिसके कारण प्रदेश का कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लड़ने को तैयार है।
वहीं दूसरी और कांग्रेस में मंचे घमासान के चलते लोकसभा के चारों सीटें भाजपा की झोली में गिर सकती है।
पत्रकार अपहरण मामले में माननीय हाईकोर्ट के निर्देश, पुलिस करें निष्पक्ष जांच…
राशन डिपो में सर्वर खराबी के चलते कईं दिनों से नहीं मिल रहा राशन, लोग परेशान…