29 C
New York
Friday, June 20, 2025

Buy now

उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को मारी गोली… हरियाणा नम्बर गाड़ी में थे आरोपी…

Ashoka Times…28 June 23 UP

उत्तर प्रदेश के देवबंद में दलित नेता और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया है जिसमें उन्हें गोली भी लगी है।

उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भीम आर्मी चीफ अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।

एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे।

उधर भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में खलबली मच गई। एक दूसरे से चंद्रशेखर के हाल जानने के लिए समर्थक फोन मिलाते रहे।

चंद्रशेखर भाई पर हुआ हमला एक बड़ी साजिश है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । हमारे नेता के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है हमें कमजोर समझने की गलती ना करें। -पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मेरठ

अभी तक की जानकारी के अनुसार हमलावरों की कार हरियाणा नंबर की थी और उसमें चार हमलावर सवार थे। हमलें में जहां चंद्रशेखर घायल हुए हैं वहीं उनकी कार में भी गोली लगी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटाई जा रही है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

वहीं चंद्रशेखर पर हमले की खबर सुनते ही उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

5 माह में राजस्व विभाग ने किए दो हजार इंतकाल तस्दीक…

मंत्री जी की नई पहल…PWD विभाग ने जारी किया आपातकालीन WhatsApp नंबर…

विज्ञान और आस्था के अकल्पनीय केंद्र हैं ये शिवलिंग…केदारनाथ से रामेश्वर तक एक रेखा पर है स्थित….

नेशनल हाईवे पर अचानक ट्रक में भड़की आग… आसपास लोगों में मचा हड़कंप

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles