News

आपदा में जान गँवाने वालों के लिए मौन और श्रद्धांजलि…सांसद डॉ० सिकंदर कुमार पहुंचे पाँवटा साहिब 

Ashoka Times….9 September 23 paonta Sahib 

animal image

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में गोयल धर्मशाला तारुवाला में संपन्न हुई।

बैठक में राज्यसभा सांसद एवम् भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ० सिकंदर कुमार,पूर्व मंत्री एवम् विधायक सुखराम चौधरी,भाजपा ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता,पूर्व APMC चेयरमैन बलदेव भण्डारी विशेष रूप से उपस्थित रहें।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वन्देमातराम किया गया।बैठक में प्रदेश में आयी प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गँवाने वालों के लिए मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

animal image

डॉ० सिकंदर कुमार ने पाँवटा साहिब मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी व आशा की कि वह पार्टी को मज़बूत करेंगे ओर अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।उन्होंने कहाँ की केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी हैं,पर अफ़सोस की बात हैं कि प्रदेश सरकार केंद्र से दिये जाने वाले ग्रांट का सदुपयोग नहीं कर पा रही हैं।आपदा की घड़ी में राजनीति करने वाली प्रदेश सरकार केवल मात्र दोषारोपण का खेल, खेल रही हैं।केंद्रीय राशि के वितरण में भाई भतिजवाद,बंदरबाँट और भ्रष्टाचार हो रहा हैं।कांग्रेस सरकार के इस रवैये से प्रदेश की जनता परेशान हैं।

उन्होंने कहाँ की इस आपदा में प्रदेश सरकार के कई लोगो ने अपने घरों को खो दिया हैं,इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत 6500 घरों को मंज़ूरी दी हैं।इन घरों को बनाने के लिए ज़मीन उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का काम हैं,जिस पर वह काम नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक प्रदेश को 850 करोड़ के लगभग राशि उपलब्ध करवायी हैं।वही NHAI ने लगभग 450 करोड़ स्वीकृत किए हैं।वही केंद्र सरकार ने कहाँ हैं कि प्रदेश में जितने पूल व सड़के टूटे हैं उसके निर्माण की ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार ने ली हैं जिसकी लागत लगभग 9000 करोड़ ₹ आएगी।

केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 2700 करोड़ ₹ स्वीकृत किए हैं।उन्होंने कहाँ कि आपदा के समय में केंद्र ने एनडीआरएफ़ कि टीमे समय-समय पर भेजी हैं।

बैठक में सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में नवनियुक्त मंडल कार्यसमिति को बधाई दी।उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की।उन्होंने कहाँ कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर किया जाये।कार्यकर्ता घर-घर जाये व लोगो को इस कार्यक्रम के बारे में बताये व घर-२ से मिट्टी एकत्रित करे।उन्होंने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया की आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन हैं।इस अवसर पर कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा के चुनावों में जुट जाने के लिए कहाँ हैं।उन्होंने कहाँ कि बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की महत्त्वता को कार्यकर्ता समझे व सभी पार्टी बीएलए व प्रमुख कार्यकर्ता अपने -२ बूथो की वोटर लिस्ट को चेक कर ले अगर उसमें वोट नहीं बने है या कोई अन्य त्रुटि हों तो उसे BLO से मिल कर उसे दुरुस्त करे।

बैठक में विनय गुप्ता, बलदेव भंडारी ने भी सम्बोधित किया।विनय गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा कार्यकर्ताओं से की।बैठक में मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, महामंत्री दिनेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष निंद्रों देवी, रोहित चौधरी, मयंक महावर, मोहन सहोता, सोमनाथ चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल सैनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, चरणजीत सिंह, राकेश मेहरालू, नरेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी,देवेंद्र चौधरी,पूनम गुप्ता, सुरेखा चौधरी, राजपाल, सतनाम सिंह, कृष्णा धीमान, अनुज भंडारी, शमशेर अली, विनोद कुमार, त्रिशला चौधरी, रजनीकांत शर्मा, सुनील चौधरी,तरनजीत गिल,नितिन शर्मा,शिक्षा रानी सहित नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।

मिश्रवाला स्कूल में 250 छात्र छात्रों के साथ स्टाफ की हुई मुफ्त जाँच 

मां बाप से जरा सी नाराज़गी पर लगा लिया गले में फंदा ….

15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, दादी की शिकायत पर मामला दर्ज …

स्क्रब टायफस से एक और व्यक्ति की मौत…आंकड़ा पहुंचा 8 तक

पांवटा साहिब में व्यक्ति पर जानलेवा हमला…पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *