26.8 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

अवनीत सिंह लांबा होंगे पांवटा साहिब के नए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष…

किरनेश समर्थकों को बड़ा झटका….

Ashoka Times…1 july 2024

पांवटा साहिब में प्रदेश कांग्रेस द्वारा बड़ा फेरबदल करते हुए सरदार अवनीत सिंह लांबा को मंडल अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

पांवटा साहिब में कांग्रेस द्वारा बड़ा फेरबदल किया गया है सिक्ख कम्युनिटी पर अच्छी पकड़ रखने वाले सरदार अवनीत सिंह लांबा को कांग्रेस के नए मंडल अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि पावटा साहिब में इस नियुक्ति को एक बड़ी  राजनीतिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। पांवटा सहिब में कांग्रेस कईं धड़ों में बंटी हुई है ऐसे में यहां पर कांग्रेस को एक मंच पर लाना सरदार अवनीत सिंह लांबा के लिए भी एक बड़ी चुनौती होगी।

किरनेश समर्थकों को बड़ा झटका…

वहीं दूसरी और पांवटा साहिब में किरनेश जंग के लिए भी यह एक बड़ा झटका है इस फैसले से उनकी राजनीति हाशिए पर आ गई है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में पांवटा साहिब में कांग्रेस पार्टी को हाशिए पर रखकर किरनेश समर्थक केवल खुद को मजबूत कर रहे थे। जिसके कारण पांवटा साहिब में कांग्रेसी कार्यकर्ता काफ़ी हताश और निराश थे। ऐसे में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा लिया गया यह फैसला आने वाले समय में संभवतः कांग्रेस को मजबूत करने में मदद करें।

बता दे की सरदार अवनीत सिंह लाबा हिमाचल प्रदेश कीराजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले विक्रमादित्य सिंह के साथ-साथ शिलाई के विधायक और हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान के भी नजदीकी माने जाते हैं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles