31.8 C
New York
Sunday, August 17, 2025

Buy now

अनार सेहत के लिए काफी लाभदायक..कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद

animal image

Ashoka time’s…29 January 

animal image

वैसे तो हम सब जानते हैं कि फल खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो कि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये फल बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। हम बात कर रहे हैं अनार की तो आज हम आपको अनार खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

बता दें कि अनार में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल अधिक मात्रा में होते हैं। अनार से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अनार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने, वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने आदि में मदद मिलती है।

AQUA

दरअसल, अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अनार खाने से हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

वहीं, अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कि हमें फ्री रेडिकल्स के नुकसान से और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं अनार में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत दिलाने का काम करते हैं। बता दें कि अनार में पॉलीफेनोलिक नामक तत्व होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका जूस तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। अनार का सेवन करने से दिल के दौरे और स्ट्रोक की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही साथ ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा अनार का नियमित रूप से सेवन करने से याददाश्त में भी सुधार होता है और ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

सड़क दुर्घटना में 44 वर्षीय ने तोड़ा दम… ट्रक और कार की लापरवाही ने ली जान…

सभी लोग करवाएं आधार कार्ड अपडेट..आर के गौतम..

बेसहारा पशुओं के लिए “सुक्खू” बोले पशुओं को भेजा जाएगा गौशालाओं में…सड़कों पर रुकेंगी दुर्घटनाएं

भेड़ बकरियों को मौत के घाट उतार चुका तेंदुआ काबू….

हिमाचल प्रदेश के शिलाई में दुल्हन पहुंची शादी के लिए दूल्हे के घर…

2 दर्जन से अधिक महिलाओं के किए परिवार नियोजन के ऑपरेशन….

एफडी आरडी के नाम पर लोगों के करोड़ों रुपए का गबन…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles