24.2 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

रेणुका खड़कोली हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम…

Ashoka time’s…11 January

रेणुकाजी के संगड़ाह उपमंडल के तहत शनिवार रात खड़कोली में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश के तौर पर हुई है। बता दें कि हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। इस घटना से पूरे कांडो गांव में शोक की लहर है। जयप्रकाश का अंतिम संस्कार गिरी नदी त्रिवेणी संगम पर मंगलवार शाम किया गया।

बता दें कि शनिवार रात एक पिकअप दुर्घटना में चार लोगों में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। इनमें से गंभीर रूप से घायल जय प्रकाश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह जय प्रकाश ने दम तोड़ दिया।

उधर थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल ने घायल जयप्रकाश की उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

द स्कॉलर्स होम क्रिकेट एकेडमी (HPCA) बनी सिरमौर विजेता….

रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार बाइक ने मारी युवती को टक्कर घायल…

सिरमौर की 16 वर्षीय किशोरी लापता…. पिता ने लगाई मदद की गुहार…

नाबालिग से दुष्कर्म… आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles