Ashoka time’s..18 October 23
जिला कुल्लू के अंतर्गत सेउबाग क्षेत्र के चचोगा में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमलें में महिला को गंभीर चोटे आई हैं वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
हादसा देर शाम करीब 6:30 बजे का बताया जा रहा है। महिला खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया।भालू के हमले में महिला के हाथ में चोटें आई हैं।
महिला की पहचान सुभद्रा देवी 46 वर्षीय पत्नी चेतराम निवासी गांव चचोगा, डाकघर सेउबाग, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया।महिला की हालत अब ठीक बताई जा रही।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है। नगर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्या से अवगत करवाया जाएगा।
शिमला से आई पुलिस टीम ने नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किए दो व्यक्ति…
अंडर 9 बॉयज कैटिगरी में माधव राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित…
*विकासखंड पच्छाद में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*