29.2 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

भाजपा सरकार बनने पर पांवटा साहिब में बांटे लड्डू… विधायक कार्यकर्ताओं के साथ निकले…

Ashoka Times…3 December 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के शिव मंदिर में भाजपा मंडल की बैठक की गई इस दौरान मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत को लेकर विधायक चौधरी सुखराम और मंडल अध्यक्ष ने बाजार में मिठाई बांटी।

शिव मंदिर बद्रीपुर में भाजपा मंडल पाँवटा की विशेष बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरुवात दीपप्रज्वलन के साथ कि गई जिसके पश्चात पाँवटा भाजपा की नींव रखने वाले डॉ. प्रेम चंद गुप्ता जी व श्री जुगल किशोर जी के लिए 2 मिनट का सामूहिक मौन किया गया।

बैठक में संगठनात्मक विषयो पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री, वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व विधायक सुखराम चौधरी, जिला सिरमौर पूर्ण कालिक विस्तारक अशोक ठाकुर, महामंत्री हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ,नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी, समस्त मण्डल मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी।

पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, त्रिदेव सभी भाजपा समर्थित, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर सभी ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गेहूं व जों की फसलों का होगा बीमा- कृषि उप निदेशक….

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सुक्खू सरकार पर लगाए युवाओं व महिलाओं से धोखाधड़ी के आरोप….

भांजा बनकर किया बिजनेसमैन के साथ फ्राॅड…3 लाख 70 हजार उड़ाए…

संगड़ाह महाविद्यालय में हुई नारा लेखन प्रतियोगिता में करीना प्रथम 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles