News

बाइक दुर्घटनाग्रस्त में 30 वर्षीय युवक की मौत अन्य घायल

Ashoka time’s…10 May 23 

जिला ऊना‌ उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ोह पहुंचते ही चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों भाई घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। वहीं मृतक की पहचान विवेक पुत्र युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी गगरेट अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

हाथों से खाना खाने के वैज्ञानिक फायदे…Eating With Hands…पढ़िए क्यों हाथों से खाना चाहिए खाना…

दुकान के बाहर खड़े होकर एक रुपए के बदले ₹80 देने का देता था झांसा…….

सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह में बनी नए बड़े पदों को लेकर सहमति…

प्रदेश के 250 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी 

अंबाला फर्म के खिलाफ तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

छुट्टी से वापस लौट रहा जवान अचानक हुआ लापता…पत्नी ने लगाई मदद की गुहार…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *