Ashoka time’s…29 September 23
ददाहू ग्राम पंचायत घर में कल वृत स्तरीय पोषण माह सितम्बर 2023 के अंतर्गत Exclusive Breastfeeding & Complementary Feeding पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उपस्थिति लोगों के बालक/बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य हेतु जन्म से छ: महीने तक केवल स्तनपान सुनिश्चित करना तथा कम से कम छह महीने तक शिशु को स्तनपान कराना चाहिए।उसके बाद स्तनपान जाए रखते हुए जरूरी उपरी आहार देना शुरू करना चाहिए।
आंगनवाड़ी कार्यकता पार्वती शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि छह महीने पूरे होने के बाद बच्चे को माँ के दूध के साथ-साथ ऊपरी आहार देना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि छह महीने के बच्चे की शारीरिक जरूरतें बढ़ जाती है, इसीलिए माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार की शुरुआत करना अति आवश्यक है।
बच्चे की शारीरिक हलचल (Physical Activities)बढ़ जाती है, जिसके लिए अधिक ताकत की आवश्यकता होती है, इसीलिए माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार की जरुरत होती है।वृत स्तरीय पोषण माह आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शिविर में सर्कल सुपरवाइजर वीर सिंह, एएनएम रेखा धीमान, महिला मंडल की प्रधान,राजकीय उच्च विद्यालय की मुख्याध्यापिका ऊषा देवी आंगनवाड़ी कार्यकताओं, महिलाओ और स्वास्थ्य कार्यकताओ ने भाग लिया।
आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम पहुंची सिरमौर
घिन्नी घाट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा-हर्षवर्धन चैहान
ट्रक चालक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल…जांच की मांग
गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा…हर्ष वर्धन चौहान