32.8 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म…. मामला दर्ज 

Ashoka time’s…30 April 23 

जिला सोलन परवाणू थाना के अंतर्गत एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 2003 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला ने पुन:विवाह के लिए किसी महिला से संपर्क किया महिला ने उसे 2020 में दीपक गुप्ता नामक एक व्यक्ति से मिलवाया था

दीपक भी एक लाइफ पार्टनर की तलाश में था। 4 नवंबर 2020 को महिला दीपक गुप्ता के साथ कसौली ट्रिप पर गई। कसौली में दीपक गुप्ता ने इसे जूस के गिलास में कुछ मिलाकर पिला दिया। पीने के उपरान्त महिला ने होश खो दिए। बेहोशी का फायदा उठाकर दीपक गुप्ता ने रजामंदी के बिना महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को सुबह होश आया तो उसने दीपक गुप्ता से इस बारे पूछा।

दीपक गुप्ता ने बताया कि उसने जूस में बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही वीडियो भी बनाई है। दीपक ने महिला को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। जिसके बाद दीपक गुप्ता वीडियो के सहारे महिला को ब्लैकमेल करता आ रहा है।

उधर, थाना प्रभारी हंसराज रुगटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला अनुबंध कर्मचारियों को किया रेगुलर…

धनोई पुल टूटने के बाद युद्ध स्तर पर खोला गया वैकल्पिक मार्ग…

गैस लीक 11 ने तोड़ा दम…हर तरफ मची अफरा-तफरी…

मन की बात करते हुए पीएम हमेशा रहे भावुक… विपक्ष लगाता रहा है ये आरोप…

हाथी ने कुचल कर मार डाली महिला… यहां लगातार बढ़ रहा हाथियों का आतंक…

पुलिस ने पकड़ी 104 पेटी अवैध शराब…तस्करी के लिए ऐसे किया जा रहा गुप्त रास्तों का इस्तेमाल…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles